{"_id":"5ba93ad9867a557ff666bc79","slug":"crime-near-bharwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को चाकू मारने वाला ट्रेन के आगे कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को चाकू मारने वाला ट्रेन के आगे कूदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज क्षेत्र के बेलहा चमंधा गांव में रविवार शाम प्रेमिका को चाकू मारकर घायल करने वाले युवक ने रात को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मामले में फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बेलहा चमंधा गांव का मंगल मौर्य (18) पुत्र स्व. राजाराम दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह अभी करीब 20 दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के मुताबिक मंगल का एक किशोरी से प्रेम संबंध था। चार दिन पहले किशोरी से मंगल की भाभी का हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद किशोरी ने मंगल से भी बातचीत करना बंद कर दिया था। बताया जाता है कि इसे लेकर मंगल काफी तनाव में रहता था। रविवार शाम खेत से वापस लौटते वक्त उसने किशोरी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद रात को भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप खुद ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के खौफ से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। उदयवीर सिंह इंस्पेक्टर का कहना है कि लड़की के घर वालों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसने खुदकुशी कर ली है। इसलिए केस खत्म कर दिया जाएगा। मृतक युवक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।