फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime near bamrauli railway crossing

कार सवारों से मारपीट, लूट का आरोप

Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 10 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
कोखराज में टेंगाई गांव के समीप रविवार की रात कार सवार लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने कार सवार लोगों को दौड़ा लिया। आरोप है कि बम्हरौली फाटक के पास कार सवार लोगों की जमकर पिटाई करने के बाद उनके साथ लूटपाट भी किया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 कोखराज के गिरधपुर निवासी पिंटू रविवार की शाम अपने साथियों के साथ कार से भदवां गांव गया था। रात करीब 8.30 बजे वापस लौटते समय टेंगाई मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे भन्नाए सड़क किनारे खड़े लोगों ने कार सवार पिंटू को दौड़ा लिया। पिंटू कार लेकर बम्हरौली की ओर भागा, जहां रेलवे फाटक बंद था। उधर पीछा करते हुए लोग दोस्तों संग रेलवे फाटक पर पहुंच गए। कार सवार पिंटू कुछ समझ पाता कि सभी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान जेब में मौजूद हजारों रुपये भी हमलावर लूट ले गए। चीखपुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। सूचना पाकर  पहुंची पुलिस ने पिटाई से जख्मी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इंस्पेक्टर कोखराज ने बताया मारपीट की सूचना पर फोर्स भेजा गया है। घायलों को अस्पताल भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed