{"_id":"5aea0d364f1c1b360b8b7de6","slug":"crime-in-rampur-basohara","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा कर बैनामा करा ली करोड़ों की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा कर बैनामा करा ली करोड़ों की भूमि
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 03 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बसोहरा निवासी एक किसान की भूमि शातिर ने धोखाधड़ी कर बैनामा करा ली। विरोध करने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रामपुर बसोहरा के रघुनंदन पुत्र पितई ने बताया कि गांव में उसकी करोड़ों रुपये की भूमि है। सैनी क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियो निवासी धर्मपाल पुत्र सुखनंदन ने 20 अक्तूबर 2017 को उसकी जमीन धोखाधड़ी करके अपने नाम बैनामा करवा ली। करीब दो महीने पहले किसी काम से तहसील जाने पर भू-स्वामी को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक उसने शिकायत डीएम, एसडीएम, एसपी व कोतवाल आदि से की, लेकिन किसी ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। भुक्तभोगी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ करके प्रकरण की जानकारी ली जा रही है। कोतवाल का कहना है कि घटना जब हुई, तब उनकी तैनाती मंझनपुर में नहीं थी। होती तो मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया जाता।