फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in purabsarira gaon

दहेज के लिए कर दी गई महिला की हत्या

Thu, 03 May 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 03 May 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पूरबशरीरा गांव में ब्याही एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जहर देकर मार डाला। घटना के नौ महीने बाद अदालत के निर्देश पर पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कसिया गांव निवासी मुरली प्रसाद पुत्र किशोरी लाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेखा देवी का विवाह वर्ष 2015 में पूरबशरीरा के शिवभूषण से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज करीब दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक 17  जुलाई 2017 को दहेजलोभियों ने बेटी की पिटाई कर दी। इसके बाद जबरन उसे जहर खिला दिया। पांच दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इल्जाम है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इससे परेशान पीड़ित पिता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति शिवभूषण, जेठ शंभू, जेठानी व भतीजे सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed