{"_id":"5b5385434f1c1b61508b4a1d","slug":"crime-in-poorani-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलारोपियों के खिलाफ 15 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलारोपियों के खिलाफ 15 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। बकाया मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला करने के एक मामले में शुक्रवार को कोखराज पुलिस ने 15 दिन बाद केस दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी में अभी भी ढिलाई की जा रही है।
भरवारी के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी फरीद अहमद पुत्र अब्दुल ने बताया कि पड़ोसी मुश्ताक के साथ मिलकर उसने जमीनों की खरीद-फरोख्त की थी। कुछ रकम मुश्ताक नहीं दे रहा था। बकाया मांगने पर चार जुलाई को उसने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी थी।
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ तभी उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं दिया। इससे परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर कोखराज पुलिस ने आरोपी मुश्ताक, इकबाल, अशफाक और नानू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।