{"_id":"56e9ab4d4f1c1b59758b47af","slug":"crime-in-pipari-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकामी पर गले पर चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म में नाकामी पर गले पर चाकू मारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
जेल
पिपरी इलाके के एक गांव के एक युवक ने दुष्कर्म में नाकाम रहने पर भयाहू की जान लेने की कोशिश की। चाकू से उसका गला रेत दिया। इससे विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रिपोर्ट लिखकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आरोपी युवक घर ये फरार है।
पिपरी इलाके के एक गांव की एक विवाहिता मंगलवार रात घर में अकेली थी। पति नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। बताया जाता है कि विवाहिता के अकेली रहने का फायदा उठाते हुए रात में उसका जेठ नशे में धुत होकर बहाने से उसके घर पहुंच गया। उसने भयाहू से दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर विवाहिता शोर मचाने लगी। इससे आरोपी तमतमा गया। बताया जाता है कि पहले उसने मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। फिर चाकू से विवाहिता के गले पर वार कर दिया। इससे वह जख्मी होकर गिर पड़ी। खून से लथपथ विवाहिता को देखकर आरोपी भाग निकला। वहीं शोर पर आसपास के लोग आए और विवाहिता की हालत देख उनके होश उड़ गए। लोगों ने विवाहिता को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिपरी एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि हमलावर शराबी है। विवाहिता से रात को उसका किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश को नकार दिया है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।