फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in pachim thok

किसान के घर से चोरी

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चरवा। चरवा पश्चिम थोक गांव में शनिवार रात सेंध काटकर एक किसान के घर से चोरों ने करीब सवा लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


चरवा पश्चिम थोक निवासी संतोष कुमार तिवारी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब एक लाख रुपया कीमत के गहने, पांच हजार रुपया नगद, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर सहित लगभग सवा लाख का सामन समेट ले गए। सुबह चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। गृहस्वामी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुए गहने उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। बेटी के अक्तूबर में शादी होनी है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। मुखबिरों के जरिए कुछ सुराग हाथ लगा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed