{"_id":"5ba7e5d7867a5501332a66b6","slug":"crime-in-naudia","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के नौढ़िया गांव में ब्याही एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के पहरिया गांव की मीती साहू पुत्री राजाराम ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह नौढ़िया के लाला साहू से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। फिर भी रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर शनिवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति लाला साहू, जेठ रामअभिलाष, चचिया ससुर शकुल व ईश्वरदीन आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।