{"_id":"5ae8c4294f1c1be2798b7447","slug":"crime-in-man-jhanpoor-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दुष्कर्म फिर शादी अब गर्भपात करा घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दुष्कर्म फिर शादी अब गर्भपात करा घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली इलाके की एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर करीब साल भर तक रेप किया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। पुलिसिया कार्रवाई के डर से विवाह कर भी लिया। दस दिन बाद ही गर्भपात करवाकर घर से निकाल दिया।
मंझनपुर क्षेत्र की एक 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि पड़ोसी युवक से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने साल भर तक उसके साथ शरीरिक संबंध बनाया। पीड़िता के मुताबिक महीने भर पहले गर्भवती होने पर उसने विवाह का दबाव बनाया तो प्रेमी वादे से मुकर गया। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की धमकी दी। इस पर करीब 20 दिन पहले आरोपी ने उसके साथ विवाह कर लिया। दस दिन तक घर में रखे रहा। इसके बाद गर्भनिरोधक गोली दे दी। इससे लड़की की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी ने करारी क्षेत्र के शुक्लन का पूरा गांव स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर उसका गर्भपात करा दिया। दूसरे ही दिन घर से निकाल दिया। हफ्ते भर पहले पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।