फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kumhiwa gaon

68 लाख के बकाए पर सील की गई सीमेंट-सरिया की दुकान

Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। सदर तहसील के कुम्हियावां बाजार में बुधवार को प्रशासन ने सीमेंट-सरिया की एक दुकान सील कर दिया। दुकानदार के खिलाफ 68 लाख रुपये की आरसी जारी की गई थी। बाद में आठ लाख का चेक देने पर हफ्ते भर की मोहलत के साथ ताला खोल दिया गया।
विज्ञापन


कुम्हियावां निवासी राकेश केसरवानी सीमेंट-सरिया के थोक कारोबारी हैं। वर्ष 2012-13 तथा 13-14 में लगातार दो मर्तबा इनकी दुकान में एसआईबी का छापा पड़ा था। उस दौरान एसआईबी की ओर से 30 तथा 38 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया था। समयसीमा पर जुर्माने की राशि नहीं जमा करने पर विभाग ने आरसी जारी कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी कारोबारी ने बकाया नहीं अदा किया। इस पर बुधवार की दोपहर एसडीएम सदर अश्वनी श्रीवास्तव की अगुवाई में अस्टिेंट कमिशभनर व्यापार कर रिकेश सिंह की टीम ने दुकान में छापा मारा। मौके से कारोबारी राकेश के नहीं मिलने पर अफसरों ने दुकान पर सरकारी ताला जड़ दिया। जानकारी के बाद पहुंचे आरोपी व्यापारी ने एसडीएम से मिलकर अपना पक्ष रखा। बताया कि उस पर लगाए गए अर्थदंड का वाद अदालत में विचाराधीन है। पहले तीस लाख का मामला डिष्पोजल भी हो चुका है। इस पर एसडीएम ने आठ लाख रुपये का चेक लेकर फौरी तौर पर ताला खुलवा दिया। साथ ही हफ्ते भर के भीतर मामले से संबंधित सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। प्रशासन की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed