फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kokhrajthana area

विवाहिता को अगवा कर किया दुष्कर्म

Sat, 11 Feb 2017 12:44 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime in kokhrajthana area
rape shimla
मंझनपुर। कोखराज इलाके एक गांव में ब्याही एक युवती को अगवा कर दरिंदे ने उसकी आबरू लूट ली। दो महीने तक धमकाकर उसके साथ मनमानी करता रहा। दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती गुरुवार को घर पहुंची तो पति ने साथ रहने से इंकार कर घर से निकाल दिया। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन



   कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता घर में बच्चों के साथ रहती है। पति दिल्ली में रहता हैै। 11 दिसंबर की रात पड़ोसी के घर आने वाला एक रिश्तेदार घर में घुस गया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया। होश में आने के बाद युवक ने उसकी आबरू लूट ली। पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए दो महीने तक उसके साथ मनमानी की। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता बृहस्पतिवार को घर पहुंची। बताया कि पति ने साथ रखने से इंकार करते हुए घर से निकाल दिया। पति के साथ मायके वाले भी उसकी एक नहीं सुनी। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी वीके मिश्र ने कोखराज कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed