{"_id":"56e868ba4f1c1bdc108b4fda","slug":"crime-in-kodali-ka-purwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने पड़ोसी के घर मचाया उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने पड़ोसी के घर मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में पश्चिमशरीरा के कोइली का पुरवा गांव में सोमवार शाम दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में हमला करके तोड़फोड़, मारपीट की। पिटाई से गृहस्वामी की हालत गंभीर बनी हुई है। शोर पर ग्रामीण को आते देख आरोपी धमकियां देते हुए भाग निकले। पिटाई से जख्मी अधेड़ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 5 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया जाता है कि कोइली का पुरवा गांव निवासी राकेश कुमार की पड़ोसी से जमीन पर कब्जे को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों के बीच सोमवार दोपहर भी झगड़ा हुआ था। इसको लेकर शाम को पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर में हमला कर दिया। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। घटना की जांच की। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मामले में सुनील कुमार, घनश्याम, मंगली समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।