फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kanpoor

कानपुर में बेहोश मिला किराना कारोबारी

Mon, 17 Sep 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 17 Sep 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime in kanpoor
eating poison in police station
सिराथू। चौरी-चौरा एक्सप्रेस से सिराथू आ रहे किराना व्यापारी आशीष तिवारी को जहरखुरानों ने लूट लिया था। बेहोशी की हालत में कानपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उसे अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर उतारा। प्राथमिक इलाज के बाद होश आने पर व्यापारी ने घर का पता बताया। जीआरपी की सूचना पर अनवरगंज पहुंचे परिजन देर रात कारोबारी को लेकर घर लौटे आए हैं।
विज्ञापन


सिराथू कस्बे के धाता रोड निवासी आशीष तिवारी किराना कारोबारी हैं। आशीष के पिता रेलवे में नौकरी करते थे। इनकी पोस्टिंग गुवाहाटी में थी। नौकरी के दौरान उनकी मौत हो गई। नौकरी और अन्य सरकारी काम को लेकर पांच दिन पहले आशीष गुवाहाटी गया था। शनिवार सुबह इलाहाबाद आने पर उसने अपनी पत्नी रुचि तिवारी को चोरी-चौरा एक्सप्रेस से घर लौटने की जानकारी दी। चोरी-चौरा सिराथू से कानपुर की तरफ बढ़ गई, लेकिन आशीष घर नहीं पहुंचा। इससे परेशान पत्नी ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल रिसीव किया।
विज्ञापन


फोन उठाने वाले ने आशीष का अपहरण कर लिए जाने की बात कहते हुए पत्नी से आशीष के एटीएम कार्ड का कोड पूछा। शक होने पर पत्नी ने कोड नहीं बताया और सैनी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला जीआरपी का बताते हुए रुचि को इलाहाबाद भेज दिया। शाम साढ़े सात बजे कानपुर जीआरपी ने सिराथू जीआरपी चौकी प्रभारी हरिसिंह को फोन कर बताया कि आशीष ट्रेन में उन्हें बेहोश मिला है। जीआरपी की सूचना के बाद रात को ही परिजन कानपुर रवाना हो गए। देर रात वह आशीष को लेकर घर आ गए हैं। पत्नी ने बताया आशीष सोने की चेन पहने था। जहरखुरान मोबाइल, चेन व उसका पर्स लूट ले गए हैं। पर्स में एटीएम कार्ड भी था। फिलहाल आशीष को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed