फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kanali

शिक्षक ने बीएलओ को पीटा

Sat, 11 Feb 2017 12:44 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पन्ना का पुरवा के एक शिक्षक ने कनैली के बीएलओ को गुरुवार की शाम मामूली बात पर पीट दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए घर चला गया। पर्यवेक्षक को घटना की जानकारी देते हुए बीएलओ ने सरायअकिल थाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



सरायअकिल थाना क्षेत्र के कनैली गांव का साहित्य कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय पन्ना का पुरवा में शिक्षक है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम कनैली गांव के बीएलओ प्रभाकांत सरोज से उसकी मामूली बात को लेकर झड़प हो गई। शिक्षक साहित्य ने बीएलओ को पीट दिया। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव पर आरोपी शिक्षक बीएलओ को जान से मारने की धमकी देते हुए घर चला गया। शुक्रवार की सुबह बीएलओ ने पर्यवेक्षक को घटना की जानकारी दी। तहरीर मिलने पर सरायअकिल थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। सरायअकिल एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मामूली बात पर बीएलओ से मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed