फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kadirpur

सपा जिलाध्यक्ष समेत 14 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 27 Oct 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 27 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime in kadirpur
investigation
सरायअकिल। क्षेत्र के कादिरपुर नेवादा गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में सपा जिला जिलाध्यक्ष समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कादिरपुर नेवारा निवासी रणजीत सिंह व बिहाल सिंह के बीच गुरुवार को रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। असलहे भी लहराए गए। मारपीट में बिहाल सिंह व दूसरे पक्ष से रणजीत की पुत्री भावना घायल हो गईं थीं। मामले में बिहाल सिंह की तहरीर पर रणजीत सिंह, सन्नाम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह, भावना सिंह, रवि सिंह व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल आदि के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं दूसरी ओर से भावना सिंह ने अमर सिंह, लल्लन सिंह, रघुराज सिंह, बिहाल सिंह, अभिषेक, निर्मेश तथा सचिन आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि दोनों पक्षों में पारिवारिक विवाद है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed