फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in fatehpur district

महिला को बंधक बना पति ने की दरिंदगी

Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 23 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में ब्याही एक युवती का जीवन साथी हैवान बन गया है। सप्ताह भर पहले बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया। विवाहिता ने जीवनसाथी की मनमानी का विरोध किया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने पति की करतूत परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। बुधवार को मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एएसपी ने सैनी कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली एक युवती की शादी करीब साल भर पहले फतेहपुर जिले में हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन तो ठीक-ठाक बीते। इसके बाद पति उसके साथ अप्राकृतिक कार्य करने का प्रयास करने लगा। सप्ताह भर पहले पति हैवान बन बैठा। रात उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। वह गिड़गिड़ाती रही पर दरिंदे ने तनिक भी रकम नहीं खाई। दूसरे दिन विवाहिता ने पति की मनमानी का विरोध किया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने पति की करतूत परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। बुधवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची विवाहिता ने शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed