फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in doorsena gaon

बेगुनाहों को परेशान न करें

Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेना गांव में अब भी दहशत का माहौल है। आरोप है कि पुलिस उत्पीड़न बंद नहीं कर रही है। इससे परेशान महिलाएं बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) से मिलीं और फफककर रो पड़ीं। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सरायअकिल एसओ को फटकार लगाई। चेताया कि बेगुनाह परेशान किए गए तो कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेना गांव में 24 जून को वकील राजेंद्र द्विवेदी और डॉ. निसार के बीच अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का वीडियो बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इनके बीच जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस पर भी हमला किया गया था। मामले में वकील राजेन्द्र की तहरीर पर डॉ. निसार सहित नौ नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि पुलिस गिरफ्तारी के नाम पर एक पक्ष के लोगों को परेशान कर रही है। रात में दबिश देकर महिलाओं से बदसलूकी की जाती है। पुलिस के इस उत्पीड़न से आजिज करीब छह परिवार पलायन कर गए हैं। पलायन का सिलसिला अभी थमा नहीं है। लगभग 12 पुरुष भागे-भागे फिर रहे हैं। इनके घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे ही हैं। सरायअकिल पुलिस की शिकायत करने बुधवार को सुरसेना गांव की महिलाएं कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में डीएम के पास गई थीं। जिलाधिकारी के सामने पहुंचते ही पीड़ित महिलाएं रो पड़ीं। इसके बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सरायअकिल एसओ को फटकार लगाई। चेताया कि बेगुनाह परेशान किए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed