{"_id":"592481584f1c1b9154535c2e","slug":"crime-in-chayal-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर मारपीट, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे पांच लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों पक्षों से पुलिस तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी चायल भेजा गया है।
कस्बा निवासी सरिता पत्नी हरीलाल मंगलवार दोपहर पास में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोसन गीता देवी पत्नी मुन्नू भी पानी भरने पहुंच गई। पहले पानी भरने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस पर सरिता का पति हरीलाल व गीता के पक्ष से बुदुल व नजीमा पहुंची। वाद-विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। घटना में हरीलाल का सिर फट गया तो सरिता को भी गंभीर चोटें आई। दूसरे पक्ष से गीता, बुदुल व नजीमा भी घायल हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए और बीच बचाव किया। घटना के बाद दोनों पक्ष पिपरी थाने पहुंचे और तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज कर पिपरी पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी चायल भेज दिया है।