{"_id":"5a7a04334f1c1b8d268b8b70","slug":"crime-in-charwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों से रेप के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों से रेप के दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। चरवा और सरायअकिल पुलिस ने मंगलवार सुबह बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद किशोरियों से रेप करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सरायअकिल एसओ ने बताया कि रानीपुर गांव का सुग्गन पुत्र अमृत 26 सितम्बर 2017 को एक किशोरी को भगा ले गया था। उसने किशोरी के साथ रेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 31 जनवरी को किशोरी बरामद कर ली गई। अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मंगलवार सुबह फकीराबाद चौराहे से उसको दबोच लिया गया। एक मामले में फरार चल रहे चरवा थोक निवासी विजय पुत्र रामसेवक को चरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन