{"_id":"5ae8c0b94f1c1bed778b60f0","slug":"crime-in-bharwari-sirathu","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने दो लोगों ने लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के सामने दो लोगों ने लगाई छलांग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 02 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के भरवारी कस्बे में सोमवार रात एक वृद्ध ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वहीं एक और घटना में अधेड़ की मौत हो गई।
करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास गांव का रईश अहमद (60) टॉफी-बिस्किट की फेरी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार रात किसी बात से नाराज होकर वह भरवारी पहुंचा। वहां रेलवे क्रॉसिंग के समीप बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। वहीं मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव का छोटेलाल (55) पुत्र मटरू किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बेटे ने बताया कि छोटेलाल की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। बीमारी से ही परेशान होकर सोमवार रात सिराथू रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन के सामने कूदकर उसने जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है।