फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in bhagat ka poora chauraha

ग्राम प्रधान की हत्या का प्रयास

Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के भगत का पूरा  चौराहा स्थित एक ढाबे पर बैठे अलवारा प्रधान की बुधवार रात हत्या का प्रयास किया गया। बदमाशों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की। गनीमत ये रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महेवाघाट क्षेत्र के अलवारा प्रधान लल्लू यादव का भगत का पूरा चौराहे पर ढाबा है। बुधवार शाम वह ढाबे पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान दो बाइक से चार नकाबपोश बदमाश आए और फायरिंग करना शुरू कर दिया। प्रधान ने खुद को किचन में कैद कर किसी तरह जान बचाई। तकरीबन 12 राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। प्रधान के मुताबिक बदमाश उन्हें मौत के घाट उतारने आए थे। हालांकि उन्होंने हमलावरों को पहचानने से इनकार किया है। खबर लिखे जाने तक प्रधान ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी थी। उधर, गोली की आवाज सुन ग्रामीण सहम गए। गांव वालों ने आननफानन अपने घरों का खिड़की-दरवाजा बंद कर लिया। चौराहे के दुकानदार और आम लोग भी सुरक्षित ठिकानों पर दुबके रहे। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed