{"_id":"5b4f8fd24f1c1b47748b5b42","slug":"crime-in-barrai-bandhawa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी फेंकने पर भिड़ीं महिलाएं, चले पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी फेंकने पर भिड़ीं महिलाएं, चले पत्थर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। क्षेत्र के बरई बंधवा गांव में बवाल के तीसरे दिन फिर पथराव हुआ। मामूली बात को लेकर दोनों पक्ष की महिलाएं आपस में भिड़ गई। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चल गए। सूचना पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाला। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी ने पुलिस-पीएसी तैनात कर दिया।
बरई बंधवा में सोमवार को पुलिया बनवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया था। पूरे गांव में ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट व पथराव में दोनों पक्ष के दस लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक-दूसरे की तहरीर पर 74 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौ लोगों को जेल भेज दिया था। इसके बाद से गांव में दोनों पक्षों के बीच अदावत की चिंगारी सुलग रही है। बुधवार को सुबह सात बजे मुन्ने की बेटी सोनी पानी भरने गई थी। मोहल्ले की किसी महिला ने उसकी बाल्टी फेंक दिया। इसे लेकर महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। इसकी जानकारी दोनों पक्ष की महिलाओ को हुई तो ईंट-पत्थर लेकर सामने आ गईं। दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। गांव में तैनात कुछ सिपाहियों ने मामले की सूचना एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता को दी। जानकारी मिलते ही एसपी, सीओ सिटी, कोतवाल करारी के साथ मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल को देखते ही महिलाएं घरों में घुस गई। एसपी ने गांव में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दिया है। मामले में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। कोतवाल भाष्कर मिश्र का कहना है कि उपद्रवी महिलाओं को चिंहित कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।