फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in badi dhanni

झाड़ू चुराने के बाद पड़ोसियों ने महिला को पीटा

Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 12 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बड़ी धन्नी गांव में झाड़ू चुराने के बाद पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से की है। 
विज्ञापन


बड़ी धन्नी गांव की मंजू देवी पत्नी दिलीप कुमार ने बताया कि आठ मई की शाम वह अपने चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान कोई काम आने पर झाड़ू चबूतरे पर ही रखकर भीतर चली गई। लौटकर देखा तो झाड़ू गायब था। ऐसे में महिला ने किसी का नाम लिए बिना अपशब्द कहना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक इस बीच पड़ोसी झाड़ू लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी ।आरोप है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed