फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in alamchand

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 12 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime in alamchand
अपराध्‍ा
कोखराज थाना क्षेत्र के आलमचंद गांव में रविवार रात एक युवक की चाकू से हत्या कर शव फेंक दिया गया। हत्यारों ने युवक की दोनों आंखें चाकू से फोड़ दी। उसका चेहरा भी विकृत कर दिया। युवक के फूफा ने शव की शिनाख्त की। वारदात से घर मेें कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली सुजातपुर गांव का मोती लाल (35) पुत्र बेंचू लाल की बुआ नसीरपुर गांव में ब्याही हैं। रविवार को मोती लाल की बुआ के बेटे की बारात पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हथिया भीट गांव में गई थी। मोती लाल बारात में गया था। रात करीब 12 बजे तक वह बारात में शामिल था। इसके बाद अचानक वह लापता हो गया। सुबह उसकी लाश नसीरपुर गांव के पास आलमचंद गांव के चरी के खेत में मिली। उसकी आंख चाकू से गोदकर फोड़ दी गई थी और चेहरा क्षतविक्षत था। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। इससे पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। इस बीच नसीरपुर गांव में शव मिलने की खबर पहुंची तो वहां से भी लोग आ गए। मोती लाल के फूफा लौटन ने शव की शिनाख्त की। युवक की हत्या की खबर उसके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पिता बेंचू लाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सिकंदर, रामलौटन, मूलचंद, नत्थू और सत्तू के खिलाफ तहरीर दी गई है। सभी नसीरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आशनाई में तो नहीं मारा गया मोती ः फौरी तौर पर मामला आशनाई से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि आशनाई के विवाद में ही मोती लाल को मारा गया है। पुलिस अन्य मामले को लेकर भी जांच में जुटी है।वही एसओ कोखराज विनोद कुमार यादव का कहना है कि रात में बारात में नाच के दौरान मारपीट हुई थी। इसके बाद नामजद आरोपियों ने मोती लाल को उठा लिया। उसे ले जाकर हत्या कर दी। शव खेत में फेंककर फरार हो गए। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed