फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Corps killed on railway track

हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी महिला की लाश

Mon, 20 May 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Corps killed on railway track
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

स्थानीय कस्बा स्थित भैरव बाबा मंदिर के समीप रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला की कई टुकड़ों में लाश मिली। माना जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या से पहले गैंगरेप की भी आशंका है। हालांकि पुलिस अपना पल्ला झाड़ने के लिए बिना पीएम रिपोर्ट आए और शिनाख्त हुए ही इसे खुदकुशी बताने पर तुली है। 

विज्ञापन


अजुहा कस्बे के लोग रविवार सुबह भैरव बाबा मंदिर की ओर गए तो देखा कि रेलवे ट्रैक पर एक करीब 30 वर्षीय महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। महिला ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। शव करीब छह टुकड़ों में बंटा था। स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था जैसे महिला काटकर फेंक दिया गया हो। हत्या से पहले सामूहिक दुष्कर्म अथवा दुष्कर्म की आशंकाओं को भी खारिज नहीं किया जा सकता। फिलहाल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सैनी कोतवाल आनंद प्रकाश तिवारी का साफ कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है। जबकि ग्रामीण आत्महत्या की बात मानने को कतई तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि सच्चाई पता करने के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कर पुलिस को पीएम कराना चाहिए। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed