{"_id":"5ffc69ec8ebc3e31d7010af0","slug":"corona-vaccination-reherasal-occured-amidst-the-disorder-kaushambi-news-ald296414297","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच बीच हुआ कोरोना टीकाकरण पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच बीच हुआ कोरोना टीकाकरण पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
corona vaccination reherasal occured amidst the disorder
- फोटो : KAUSHAMBI
सोमवार को जिला अस्पताल की पहली मंजिल का नजारा कुछ बदला नजर आया। मंजिल में प्रवेश करते ही वहां मौजूद महिलाकर्मी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहीं थी। इसके बाद टीका लगवाने आने वाले लोगों का लिस्ट से नाम का मिलान किया गया। इसके बाद वेटिंग रूम में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को बैठाया गया।
बाद में एक-एक व्यक्ति को टीका लगाने के लिए वार्ड में ले जाया गया और फिर उसे आधे घंटे तक चिकित्सकों की देखरेख में रखने के बाद घर भेजा गया। दरअसल यह मॉकड्रिल कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर था। जिला अस्पताल सहित नौ केंद्रों में कोरोना टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। हालांकि इस दौरान कई अस्पतालों में अव्यवस्थाओं को बोलबाला रहा।
जिला अस्पताल मंझनपुर
सुबह-11 बजे के करीब जिला अस्पताल स्थित कोरोना के टीकाकरण कक्ष की अधूरी थी। जिस मकसद से मॉकड्रिल किया गया वह धड़ाम नजर आया। टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन कक्ष और दो विश्राम कक्ष बनाए गए थे। वहां लगाए गए चिकित्साकर्मी खुद सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। यहां 60 लोगों का पंजीकरण होना था लेकिन मनमानी के कारण पहले चिह्नित ज्यादातर लोगों का पंजीकरण सिर्फ औपचारिकता ही बनकर रह गया। पीएचसी मंझनपुर के प्रभारी डॉ. अरुण पटेल दोपहर एक बजे तक इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन अस्पताल प्रशासन उन्हें संसाधन उपलब्ध नहीं करा सका।
विज्ञापन
सीएचसी कड़ा में मरीजों का रहा इंतजार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में ड्राई रन के तहत भी टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। यहां पर अस्पताल का स्टॉफ सुबह 10 बजे से ही मौजूद रहा। अस्पताल के प्रभारी डॉ. नीरज सिंह पूरी व्यवस्था देख रहे थे। हालांकि यहां पर बनाए गए सेल में पंजीकृत 60 लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचना था, लेकिन टीकाकरण के लिए आने वालों की संख्या कम रही।
छावनी की तरह दिखा चायल का अस्पताल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में चिकित्सक व स्टाफ मौजूद था लेकिन यहां भी टीकाकरण को लेकर उत्साह फीका दिखा। अस्पताल के बाहर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद थे। इस दौरान अस्पताल पहुंचने वाले अन्य मरीज वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अचरज भरी नजरों से देखते रहे।
सीएमओ ने देखी सरसवां पीएचसी की हकीकत
टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की तैयारी को लेकर सोमवार को सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने सरसवां के अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण के दिन जैसे आज व्यवस्था है, उसे बरकरार रखा जाए। टीका लगवाने आने वालों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। स्टॉफ समय टीकाकरण के दिन अस्पताल पहुंचे। कोल्ड चेन में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
कनैली व मूरतगंज में रही चाक-चौबंद व्यवस्था
मंझनपुर। टीकाकरण के मॉकड्रिक को लेकर कनैली व मूरतगंज के अस्पताल में भी चाक-चौबंद व्यवस्था रही। अस्पताल में पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बताया गया कि पंजीकृत लोगों को टीकाकरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। टीका लगवाने वाले लोगों को रेस्ट (आराम) के लिए कमरे की व्यवस्था की गई थी।
सर्वर ने दिया दगा
टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के दौरान नेटवर्क ने दगा दे दिया। इसकी वजह से दोपहर एक बजे से जिला अस्पताल से पोर्टल पर सूचनाएं अपडेट नहीं की जा सकी। चर्चा रही कि यहीं हाल वैक्सीनेशन के दिन हुआ तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि विभाग का दावा है कि पहले से दर्ज चेक लिस्ट के हिसाब से आधार व अन्य आईडी लेकर नेटवर्क नहीं रहने पर भी टीकाकरण करा दिया जाएगा।
ऐसे लगेगा टीका
0- जिन लोगों का पंजीकरण है उनकी पहले पुलिस स्टाफ व स्वास्थ्यकर्मी थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे।
0- टीका लगवाने वाले को मास्क और हैंडवॉश कराया जाएगा।
0- इसके बाद टीका लगवाने वाला व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ मिला तो उसे सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए बैठाया जाएगा।
0- पूरी तरह से चिकित्सक के संतुष्ट होने के बाद ही वैक्सीनेशन कराने वाले व्यक्ति को घर जाने की इजाजत होगी।
0- नंबर आने पर टीका लगाने के साथ ही उस व्यक्ति को आधा घंटे के लिए चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाएगा।

corona vaccination reherasal occured amidst the disorder- फोटो : KAUSHAMBI