{"_id":"5e1388b78ebc3e87cb39d0c7","slug":"copper-and-oil-fired-thieves-from-transformers-kaushambi-news-ald2649904106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल निकाल गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल निकाल गए चोर
विज्ञापन
Copper and oil fired thieves from transformers
- फोटो : KAUSHAMBI
ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल निकाल गए चोर
रविवार की रात सरायअकिल के घोसिया गांव मं हुई घटना
चायल। सरायअकिल के घोसिया गांव में रविवार की रात चोर हाईटेंशन लाइन में फाल्ट कर ट्रांसफार्मर से हजारों रुपये के कॉपर व तेल निकाल ले गए। सुबह जानकारी होने पर अवर अभियंता विद्युत ज्ञानचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिले में ट्रांसफार्मर किल्लत का फायदा चोर उठा रहे है। चोर बिजली कर्मचारी बनकर ट्रांसफार्मर खोल ले रहे हैं। इसके अलावा चोरी से निजी वर्कशॉप चलाने वाले बिजली कर्मियों से सेटिंग करके ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी कराते हैं। पिछले दिनों एसओजी ने ट्रांसफार्मर गिरोह का भंडाफोड़ किया था। रविवार की रात सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र के घोसिया गांव में चोरो ने हाईटेंशन लाइन को फाल्ट कर दिया। इसके बाद चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा और उसके अंदर रहा करीब दो क्विंटल कॉपर व दो सौ लीटर तेल निकाल ले गए। सुबह गांव के लोगों ने ट्रांसफार्मर नीचे गिरा देखा तो जेई ज्ञानचंद्र को खबर दी। मौके पर पहुंचे जेई ने अज्ञात चोर के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।