{"_id":"6a778fff27af4e3d520d5fea","slug":"container-loses-control-and-overturns-on-overbridge-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-146084-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलटा कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलटा कंटेनर
विज्ञापन
सड़क पर पलटी कंटेनर को क्रेन से उठवाते पुलिसकर्मी। संवाद
कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़-अंदावा हाईवे ओवरब्रिज पर पंजाब से बिहार जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को हाईवे से हटवाया।
कंटेनर चालक सहदेव पुत्र बंधन यादव ने बताया कि वह पंजाब से कंटेनर लेकर बिहार जा रहा था। शनिवार दोपहर टेढ़ीमोड़-अंदावा हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद चालक सहदेव किसी तरह कंटेनर से बाहर निकल आया।
कंटेनर के पलटने की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटे हुए कंटेनर को हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई।
विज्ञापन
कंटेनर को हटाने के दौरान हाईवे पर आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए छोटे-बड़े वाहनों को सर्विस रोड से होकर गुजारा गया। कंटेनर को हाईवे से हटाए जाने के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी हुआ।