{"_id":"354d1d98aa22c8c321515d293f3b470b","slug":"container-loaded-with-cattle-smuggler-dharaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंटेनर लदे मवेशियों के साथ तस्कर धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर लदे मवेशियों के साथ तस्कर धराया
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी पुलिस ने बुधवार की सुबह कंटेनर लदे मवेशियों के साथ तस्कर को धर दबोचा। जब कि कंटेनर चालक और खलासी मौके से भागने में सफल रहे। कंटेनर में कुल 18 गाय-बैल लदे थे।। पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया है।
सैनी पुलिस बुधवार की सुबह गश्त से थाने लौट रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि फतेहपुर की ओर से मवेशी लदा कंटेनर थोड़ी देर में गुजरने वाला है। पशु तस्करी की खबर लगते ही पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने हाइवे से गुजर रहे एक कंटेनर को रोका। देखा कि वाहन में पशुओं की खेप लदी है। कंटेनर में 16 गाय दो बैल लादे गए थे। पुलिस ने कंटेनर में सवार तस्कर धर्मेन्द्र कुमार निवासी मुल्ला मियां का पुरवा फतेहपुर को धर दबोचा। जब कि गाड़ी का चालक और खलासी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। एसओ ने बताया कि मवेशियों को वध के लिए फतेहपुर से कलकत्ता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद पशुओं को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में देते हुए तस्कर को सलाखों के पीछे भेज दिया है।