{"_id":"64b3035dfea2ca5cce052457","slug":"constable-suspended-for-beating-the-young-man-kindness-to-the-sub-inspector-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1159-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक की पिटाई में सिपाही सस्पेंड, दरोगा पर मेहरबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक की पिटाई में सिपाही सस्पेंड, दरोगा पर मेहरबानी
Sun, 16 Jul 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 16 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
सिराथू पुलिस चौकी में युवक को बंधक बनाकर पीटने के आरोपी सिपाही विजय सिंह को एसपी ने सस्पेंड कर दिया जबकि दरोगा पर कार्रवाई नहीं की गई। प्रकरण चर्चा का विषय बना है।
सैनी कोतवाली के गरई गांंव निवासी रमेश यादव ने बताया कि सात जुलाई को उसके खिलाफ जारी जमानती वारंट तामील कराने पहुंचे सिराथू पुलिस चौकी के सिपाही विजय सिंह ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। मना करने पर उसे चौकी ले जाकर पीटा। चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट भेजने के बजाय उल्टा उसी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी।
शिकायत पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रकरण की जांच सीओ सिराथू को सौंपी। सीओ की रिपोर्ट पर पिछले रविवार को सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया जबकि दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। जिस युवक का चालान किया गया था, उसका मेडिकल कराया गया। रिपोर्ट में मारपीट का जिक्र नहीं था। प्रकरण की जांच के बाद रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी।
अवधेश विश्वकर्मा, सीओ