Crime : बोलेरो के धक्के से 20 फीट दूर जा गिरा सिपाही, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
घटना के चश्मदीद सिपाही अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सब कुछ मात्र दो सेकंड में हो गया। उसने बताया कि पटेल चौराहा पर बदमाशों को आता देख जल्दी से पटरी की ओर से धक्का देकर एक बैरीकेड को उसने खिसकाकर सड़क के बीचोंबीच कर दिया था, जबकि दूसरे बैरीकेड को साथी अवनीश दुबे सड़क की ओर खड़ा होकर बीच में खींच रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बकरे चोरी कर भाग रहे बोलेरो सवार को पकड़ने के चक्कर में सिपाही अवनीश दुबे की जान चली गई। सिपाही ने सड़क पर बैरीकेडिंग लगाकर तेज रफ्तार बोलेरो को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने सिपाही को धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सिपाही अवनीश बोनट में फंसकर 20 फिट दूर जा गिरे।
आज दिनांक 29.01.24 को भोर में थाना सराय अकिल क्षेत्र में एक चोरी की घटना की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक बोलेरो कार द्वारा आरक्षी अवनीश दुबे को टक्कर मार दी गई, जिनकी ईलाज के दौरान दुःखद मृत्यु हो गई है। इस संबंध में #SP_कौशाम्बी द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/OCZcFeX1UV
विज्ञापन विज्ञापन— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) January 29, 2024
घटना के चश्मदीद सिपाही अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सब कुछ मात्र दो सेकंड में हो गया। उसने बताया कि पटेल चौराहा पर बदमाशों को आता देख जल्दी से पटरी की ओर से धक्का देकर एक बैरीकेड को उसने खिसकाकर सड़क के बीचोंबीच कर दिया था, जबकि दूसरे बैरीकेड को साथी अवनीश दुबे सड़क की ओर खड़ा होकर बीच में खींच रहे थे।
इसी बीच बहुत तेज रफ्तार में करन चौराहे की ओर से बोलेरो आती दिखाई दी। वह अवनीश को जैसे ही सड़क से हटने के लिए चीखा, पलक झपकते ही वह लहूलुहान हालत में बैरीकेडिंग वाली जगह से 20 फिट दूर पड़े थे। उसने बताया कि बोलेरो ने जैसे ही लोहे बैरीकेड मे टक्कर मारा बैरीकेड और अवनीश दोनों बोलेरो की बोनट में फंसकर 20 फिट दूर जाकर गिरे।
मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के थे अवनीश
बदमाशों द्वारा बोलेरो से कुचलकर जान गंवाने वाले सिपाही अवनीश दुबे मृदुभाषी और काभी मिलनसार स्वभाव के थे। अपने बीट समेत क्षेत्र के लोग उसके सरल स्वभाव के कारण उसे काफी पसंद करते थे।तिल्हापुर चौकी में उन्हें तैनात हुए दो साल हो चुके थे। जैसे ही उनकी मौत की खबर क्षेत्र में हुई लोग काफी गमगीन हो गए। सब उनके मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करते रहे।
तीन भाइयों में मझले थे सिपाही
मृतक अवनीश दुबे 2018 बैच के सिपाही थे। बचपन में ही उनके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। दिवंगत हो चुके पिता अनिल कुमार दुबे भी पुलिस विभाग में थे। मृतक आश्रित कोटे से अवनीश के बड़े भाई जगमोहन दुबे को नौकरी मिली है। इन दिनों वह लखनऊ के मड़ियांव थाना में उपनिरीक्षक हैं। जबकि छोटा भाई पवन दुबे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिपाही अवनीश दुबे की मौत मामले में उसके साथ मौजूद घटना के चश्मदीद सिपाही अभिषेक दुबे की तरह पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उनकी खोजबीन करना शुरू कर दिया है।
बकरा चोरी होने का भी मुकदमा दर्ज
बजहा गांव के धीरेंद्र सिंह के घर से रविवार रात बोलेरो सवार चोर तीन बकरा चोरी कर ले जा रहे थे। धीरेन्द्र के बेटे अनुराग की तहरीर पर पुलिस ने बकरा चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बदमाशों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा
घटना के बारे सीओ मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह से सक्रिय है,एसओजी टीम भी जांच कर रही है। बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उनका पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।