फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   connive in mongari kada village

डायरिया से बालिका की मौत

Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 24 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
connive in mongari kada village
problem
सिराथू के मोंगरी कड़ा में आखिरकार डायरिया से रीना देवी (06) की मंगलवार को मौत हो ही गई। डायरिया का प्रकोप बढ़ने पर तीन दिन तक डॉक्टरों की टीम यहां डेरा डाले रही, लेकिन बीमारी पर काबू नहीं पाया जा सका। दूषित पानी पीने से यहां के लोग बीमार हुए थे। सीएमओ ने प्रधान को निर्देश दिए थे कि शुद्ध पेयजल मुहैया कराए जाए। इसके बाद भी प्रधान की ओर से कोई पहल नहीं की गई। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


  मोंगरी कड़ा गांव में एक हफ्ते पहले डायरिया फैली थी। डायरिया की चपेट में आने से एक बस्ती के 40 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। जानकारी होने पर डॉक्टरों की टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का इलाज कर रही थी। तीसरे दिन सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय भी जांच करने पहुंचे थे। जांच के बाद उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया था कि कुएं का पानी दूषित है। हैंडपंप खराब है। जब तक हैंडपंप रीबोर नहीं हो जाते हैं, वह ग्रामीणों के लिए निजी नलकूप का पानी बस्ती तक लाने का इंतजाम करें। इसके बाद भी प्रबंध नहीं किया। प्रधान की इस लापरवाही से रीना देवी (06) डायरिया की चपेट में आ गई। मंगलवार को रीना को लेकर उसकी मां चंद्रकली एक निजी अस्पताल इलाज कराने गई। वह बेटी को अस्पताल से लेकर जैसे ही घर आई, उसकी मौत हो गई। रीना के अलावा गांव की मुर्दी देवी, सुखही देवी, गुड़िया, शंकरलाल, रूपा देवी, बच्ची देवी समेत एक दर्जन लोग बीमार हैं। रीना की मौत होने से गांव के लोगों में आक्रोश है। डायरिया के बढ़ने पर सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने भी नाराजगी जताई। विधायक का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य टीम दोबारा भेजी जाएगी। इसके अलावा जल्द ही प्रभावित लोेगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed