{"_id":"5e62a2b18ebc3eeb6f06b8c4","slug":"connect-drop-outs-to-mainstream-education-dm-kaushambi-news-ald2704263174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राप आउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राप आउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें: डीएम
विज्ञापन
Connect drop outs to mainstream education: DM
- फोटो : KAUSHAMBI
ड्राप आउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें: डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में शुक्त्रस्वार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी ने शिक्षक व शिक्षिकाओं को ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारयों, खंड विकास अधिकारियों व एडीओ पंचायतों को विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों के अधूरे पड़े सौंदर्यीकरण के कार्य को तत्काल पूर्ण कराने की भी हिदायत दी। शौंचालयए बाउंड्रीवाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कराने के लिए कहा। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने अध्यापकों व अधिकारियों से कहा कि स्कूल न आने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों से संपर्क करते हुए उन्हें फिर से स्कूल पहुंचाने का काम करें। नव नामांकित बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं अध्यापकों को निर्देश दिया। ताकि नामांकित बच्चों के फिर से ड्राप आउट होने की संभावना न बने। डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी विद्यालयों में छात्र छात्राओं की संख्या के हिसाब से शौचालयों, मूत्रालयों एवं मल्टिपल हैंडवाशिंग सिस्टम तथा टाइल्स, विद्युतीकरण आदि काम कराने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। इस मौके पर सीडीओए बीएसएए डायट प्राचार्य, डीपीआरओ गोपाल जी ओझा आदि मौजूद रहे।