फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congressmen burnt the effigy of Minister of Communications

कांग्रेसियों ने फूंका संचार मंत्री का पुतला

Sat, 19 Sep 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 19 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of Minister of Communications
मंझनपुर (ब्यूरो)। डाक टिकट से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की फोटो हटाए जाने से खफा कांग्रेसियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित कांग्रेसजनों ने मंझनपुर स्थित डायट मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहाकि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनके सराहनीय कार्यों को कतई भुलाया नहीं जा सकता। केन्द्र की मोदी सरकार सिर्फ कांग्रेस के प्रतीकों, नेताओं और उनके योगदान को मिटाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं को बंद करने का आरोप भी मोदी सरकार पर लगाया। कहाकि आने वाले समय में ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान ही भन्नाए कांग्रेसियों ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पुतला भी फूंका। सभी ने एक स्वर में कहाकि कांग्रेसी अपने नेताओं का अपमान कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। इस मौके पर रामबहादुर त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, दीपक पांडेय, कुलदीप शुक्ला, कौशलेश द्विवेदी, आशीष मिश्रा, पुष्पराज शुक्ला, वीरेन्द्र गौतम, शाहिद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed