{"_id":"6499e8a6e9faa7ccf9033007","slug":"compartment-exam-will-be-held-on-july-15-under-cctv-camera-surveillance-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-522-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 15 जुलाई को होगी कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 15 जुलाई को होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
Tue, 27 Jun 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को पास होने का मौका देने के लिए 15 जुलाई को इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। समय सारिणी जारी होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। वहीं, सीसीटीवी में परीक्षा की निगरानी करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिया गया है।
हाईस्कूल में 26215 पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा सिर्फ 23840 ने ही दी। इसी तरह इंटरमीडिएट में पंजीकृत 21703 विद्यार्थियों में 20667 ने ही परीक्षा दी। हाईस्कूल में 20583 व इंटरमीडिएट में 12706 विद्यार्थी सफल रहे। 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रयोगात्मक व लिखित एक विषय में फेल परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट आवेदन करने का मौका दिया था।
निर्धारित तिथि में हाईस्कूल के 157 तो इंटरमीडिएट के 207 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। सचिव की ओर से जारी परीक्षा समय सारिणी के अनुसार 15 जुलाई को दो पॉलियों में सभी विषयों की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा की लिखित परीक्षा ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
दो पाली में होगी लिखित परीक्षा
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट की लिखित परीक्षा 15 जुलाई को दो पाली में श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में होगी। पहली पाली में हाईस्कूल के सभी विषयों की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के सभी विषयों की परीक्षा अपरान्ह दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
केंद्र व्यवस्थापक को सचिव के निर्देशानुसार सिटिंग प्लान व अन्य व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा अवधि में कैमरा बंद होने अथवा परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने पर कार्रवाई की जाएगी।
सच्चिदानंद यादव,डीआईओएस