फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Come summer vigil began providing electricity

गर्मी आते ही रतजगा कराने लगी बिजली

Wed, 01 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 01 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही कौशाम्बी में बिजली फिर से लोगों को रतजगा कराने लगी है। हफ्तेभर से रात 10 से 1 बजे की हो रही अघोषित कटौती से लोग सो नहीं पा रहे हैं। रात में 3 से 5 घंटे की हो रही अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोने का समय होते ही बत्ती गुल होने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अफसर अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से निजात नहीं दिला पा रहे हैं। इसका लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय मंझनपुर समेत शहरी आपूर्ति से जुडे़ गांवों में गर्मी शुरू होते ही बिजली की अंधाधुंध अघोषित कटौती से परेशान होने लगे हैं। हफ्तेभर से रोजाना रात दस बजे से एक बजे तक की अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। वहीं कभी-कभी तो रात 10 बजे गुल हुई बत्ती सुबह तीन बजे आती है। इसके अलावा शाम शाम बजे से 10 बजे के बीच भी बार-बार बिजली की कटौती होती रहती है। रात में लगातार तीन से पांच घंटे रबिजली गुल रहने से लोग गर्मी में बिलबिलाने लगते है। सप्ताहभर से बिजली विभाग की मनमानी यह खेल जारी है। रात बिजली की अघोषित कटौती से लोग छत और घर के बाहर घूमने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


 मंझनपुर कस्बे के रहने वाले शुभम केसरवानी, दीपक अग्रहरि, मथुरा प्रसाद, राहुल केशरवानी, राधेश्याम, अजय कुमार के अलावा इचौली गांव के रहने वाले  पिंकू मिश्रा, शिवपूजन पांडेय, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, मेवालाल आदि ने बताया कि आपूर्ति रोस्टर के दौरान हो रही इस अघोषित कटौती के कारण लोग  रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। कस्बाईयों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत एक्सईएन, एसडीओ और अवर अभियंता से की गई। इसके बाद भी रात में हो रही कटौती को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मामले में अवर अभियंता चंद्रशेखर बताते हैं कि अघोषित कटौती कंट्रोल रूप पनकी से होती है। जितनी बिजली उपकेंद्र को उपलब्ध हो रही है। उसे उपभोक्ताओं को मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed