फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cloudy with fog throughout the day, temperature dropped

Kaushambi News: दिन भर धुंध संग बदरी,लुढ़का तापमान

Tue, 28 Nov 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cloudy with fog throughout the day, temperature dropped
दिन भर धुंध संग बदरी, लुढ़का तापमान
विज्ञापन

-- अचानक बदले मौसम ने दिखाए तेवर, बारिश के आसार, लोगों ने पहने स्वेटर, जैकेट व कोट
संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। मौसम ने सोमवार को तेवर बदल दिए। दिन भर धुंध संग बदरी छाई रही। सूरज बादलों की ओट में रहा। पारा लढ़कने से लोगों ने ऊनी कपड़े बॉक्स से निकाले ही नहीं, पहने भी। लोग स्वेटर, जैकेट, कोट पहने नजर आए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बूंदाबांदी और बारिश के भी आसार हैं।
मौसम तो चार दिन से बदलने लगा था, लेकिन सर्दी का अहसास सिर्फ सुबह और शाम ही होता था। दोपहर में धूप निकलने से काफी राहत मिल जाती थी। सोमवार को मौसम ने मिजाज बदला तो लोगों को ठंड का एहसार हुआ। सुबह नौ बजे तक सूरज बादलों और धुंध के पीछे छिपा रहा। करीब 11 बजे तक बाहर आया भी तो उसकी किरणों में वह गर्माहट लोगों को नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद भी दिन भर धुंध व बदली छाई दी। छुट्टी का दिन था सो अधिकतर लोगों ने घरों में समय बिताया। बाहर निकले भी तो गर्म कपड़ों से पूरी तरह लैस रहे। सर्दी के कारण पशु-पक्षी बेहाल दिखे। मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब दिन ब दिन सर्दी और बढ़ेगी। हालांकि, फसलों के लिए यह लाभदायक है, इसलिए किसानों के चेहरे पर यह मौसम खुशी ले आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चार दिन से लुढ़क रहा पारा
24 नवंबर को न्यूनतम पारा 20 डिग्री व अधिकतम 29 डिग्री था। 25 नवंबर को अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम 18 डिग्री रहा। वहीं 26 नवंबर को न्यूनतम पारा 15 डिग्री पहुंच गया तो अधिकतम 29 डिग्री पर रहा। वहीं 27 नवंबर को न्यूनतम पारा 11 तो अधिकतम 23.3 डिग्री दर्ज किया गया।

--------
ऊनी कपड़ों की बढ़ी मांग

ठंड के असर से ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। मंझनपुर के कपड़ा कारोबारी अनुराग केसरवानी ने बताया कि रेडीमेड ऊनी कपड़ों के अलावा स्वेटर, जैकेट, ब्लेजर की मांग बढ़ गई है। सहालग का दौर चल रहा है तो कोट और पैंट भी खूब बिक रहे हैं। लोग इनर ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed