फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Child Welfare Committee seeks response from CMS in case of infant's death due to burn in warmer

वार्मर में कैसे जला शिशु, तीन दिन में जवाब दें सीएमएस, बाल कल्याण समिति ने सीएमएस से मांगा जवाब

Thu, 26 Aug 2021 05:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 05:55 PM IST
सार

फतेहपुर जिले के खखरेरू गांव की महेलिका ने जिला अस्पताल में 13 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को वार्मर में रखने की जरूरत बताकर उसे एसएनसीयू भेज दिया गया। 15 अगस्त की सुबह बताया गया कि स्टॉफ ने वार्मर बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Child Welfare Committee seeks response from CMS in case of infant's death due to burn in warmer
नवजात शिशु - फोटो : social media

विस्तार

जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड स्थित वार्मर में 15 अगस्त के दिन नवजात शिशु की जलकर मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को बाल कल्याण समिति ने स्वत: संज्ञान लेकर 18 अगस्त को पूरे प्रकरण की अस्पताल प्रशासन से जानकारी मांगी थी। जानकारी उपलब्ध नहीं होने पर बुधवार को दोबारा तीन दिन के अंदर चिकित्सकीय प्रमाण सहित सीएमएस को तलब किया गया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के खखरेरू गांव की महेलिका ने जिला अस्पताल में 13 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को वार्मर में रखने की जरूरत बताकर उसे एसएनसीयू भेज दिया गया। 15 अगस्त की सुबह बताया गया कि स्टॉफ ने वार्मर बंद कर दिया था। इस बीच बच्चे की नानी डायपर बदलने गई और उसने मशीन का प्लग ऑन कर दिया। जिससे घंटे भर बाद ही बच्चे की जलकर मौत हो गई। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन


मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो न्यायपीठ (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी) बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने स्वत: प्रकरण का संज्ञान लिया। 18 अगस्त को उन्होंने सीएमएस को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर की गई कार्रवाई के बाबत रिपोर्ट मांगी। लेकिन अब तक अस्पताल प्रशासन की तरफ से कई जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज अध्यक्ष ने 25 अगस्त को दोबारा पत्र भेजकर तीन दिवस के भीतर सीएमएस को न्यायपीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed