फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cheating of 50 thousand, returned 48 thousand rupees

50 हजार की ठगी, वापस हुए 48 हजार रुपये

Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 50 thousand, returned 48 thousand rupees
50 हजार की ठगी, वापस हुए 48 हजार रुपये
विज्ञापन

मंझनपुर (संवाद)। नगर कोतवाली क्षेत्र के बभन पुरवा गांव निवासी रामकृष्ण शुक्ला किसानी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। नौ अप्रैल को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया था। रामकृष्ण की मानें तो कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उनसे एटीएम कार्ड का कोड आदि पूछ लिया। इसके बाद करीब 50 हजार रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिया। मोबाइल में धन निकलने का संदेश देख रामकृष्ण के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी अभिनंदन से की। एसपी ने साइबर सेल को प्रकरण की जांच सौंप दी। साइबर सेल ने सोमवार को 48 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करवा दिया। फिलहाल साइबर बदमाश पकड़ा नहीं जा सका है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed