{"_id":"589cb8834f1c1b8a5237b8d9","slug":"chail-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसको पड़ा मत, नहीं देख सकेंगे चायल के मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसको पड़ा मत, नहीं देख सकेंगे चायल के मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल के मतदाता मतदान के बाद अब यह नहीं देख सकेंगे कि उनका मत किसे पड़ा। निर्वाचन आयोग ने चायल सहित प्रदेश की 27 विधान सभाओं से वीवी पैट व्यवस्था हटाने का फरमान जारी किया है। इसकी जानकारी बुधवार की शाम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विधानसभाओं के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दी है। विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश के 57 विधान सभाओं के बूथों पर निर्वाचन आयोग ने वीवी पैट लगाने का फरमान शुरू में जारी किया था।
इसमें कौशाम्बी की चायल सीट को भी शामिल किया गया था। आयोग ने यह व्यवस्था इसलिए की थी कि मतदाता मतदान के बाद यह जान सकता था कि उसका पसंदीदा प्रत्याशी को मिला अथवा नहीं। आयोग द्वारा चायल में निर्धारित की गई इस व्यवस्था को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा था, लेकिन बुधवार की शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश की 27 विधान सभाओं पर वीवी पैट व्यवस्था को हटा दिया है। अब महज 30 विधान सभाओं में ही वीवी पैट मशीन लगेगी। कार्यकारी अधिकारी अतीक अहमद सिद्दीकी ने पत्र भेजकर इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है।