फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Central government is attacking the unity of the country

केंद्र सरकार देश की एकता पर कर रही प्रहार

Thu, 09 Jan 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Central government is attacking the unity of the country
Central government is attacking the unity of the country - फोटो : KAUSHAMBI
केंद्र सरकार देश की एकता पर कर रही प्रहार
विज्ञापन

मंझनपुर। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुुधवार को बहुजन क्रांति मोर्चा (बक्रांमो) कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का 12 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता बुधवार सुबह बूंदाबांदी के बीच मुख्यालय स्थित डायट मैदान में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन संयोजक संतोष कुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश की अखंडता और एकता पर सीधा प्रहार कर रही हैं। वोट की राजनीति चमकाने के लिए दो वर्ग के लोगों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। भारत के नागरिक सरकार की ये चाल समझ रहे हैं। सरकार के मंसूबे को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में सीएए लाकर देश में अशांति फैलाने के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने, एनआरसी की सूची में जिन लोगों का नाम निकाला गया है, उनका नाम फिर से शामिल करने, सीएए कानून रद्द करने, एनआरसी तथा सीएए को लेकर विरोध, प्रदर्शन करने में जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उसे वापस लेने आदि की मांग की है। इस मौके पर जुगराज यादव, सुरेश मौर्य, मनका प्रसाद, लालचंद्र प्रजापति, लालता प्रसाद सरोज, विक्रम सिंह, रेखा गौतम, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed