फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Casual beaten by the contractor on demand , the threat

दिहाड़ी मांगने पर ठेकेदार ने पीटा, दी धमकी

Sun, 01 Nov 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 01 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। ईंट-भट्ठे पर छह महीने तक काम कराने के बाद ठेकेदार चौराडीह गांव के तीन मजदूरों को उनकी दिहाड़ी नहीं दे रहा है। शनिवार की सुबह मजदूरी मांगने पर वह उनसे भिड़ गया। मारपीट करने के साथ दुबारा पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भुक्तभोगी मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव के रहने वाले रामसिंह, कैलाश और राम सजीवन मजदूर है। इन युवको ने बताया कि पड़ोसी गांव का एक ठेेकेदार छह महीने पहले उन्हें पथाई के लिए जमुई (बिहार) स्थित ईंट भट्ठे पर ले गया था। छह महीने तक काम करने के बाद जब घर लौटते समय उन्होंने ठेकेदार से दिहाड़ी मांगी, तो ठेकेदार ने गांव पहुंचकर मजदूरी देने की बात कही। गांव आने के बाद इन मजदूरों ने शनिवार की सुबह ठेकेदार के घर जाकर मजदूरी मांगी, तो वह उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन


 इसे लेकर मजदूरों की ठेकेदार से कहासुनी हो गई। इनके बीच हाथापाई भी हुई। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही ठेकेदार ने इन मजदूरों को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। मारपीट और धमकी से सहमे मजदूर थाने पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार से उन्हें 75 हजार रुपये बतौर मजदूरी लेनी है। वह मजदूरी की यह रकम डकारने की फिराक में है। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का भरोसा मजदूरों को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed