फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against 41 including Fazilabad head husband

फजिलाबाद प्रधान पति समेत 41 पर केस दर्ज

Fri, 03 Apr 2020 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 41 including Fazilabad head husband
फजिलाबाद प्रधान पति समेत 41 पर केस दर्ज
विज्ञापन

खुदकुशी की घटना के बाद भीड़ इकट्ठा कर हंगामा करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी इलाके के फजिलाबाद ग्राम प्रधान पति सहित 41 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इन सभी पर खुदकुशी की घटना के बाद लॉक डाउन के बावजूद भीड़ इकट्ठा कर हंगामा करने का आरोप है। वीडियो फुटेज देखकर पुलिस अज्ञात आरोपियों को चिन्हित कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

करारी इलाके की एक किशोरी आठवीं की छात्रा थी। मंगलवार शाम वह खेतों की ओर गई थी। वहां पड़ोसी संदीप पुत्र मोहन व अरुण पुत्र रामसजीवन ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया था। इससे क्षुब्ध छात्रा ने बुधवार सुबह कमरे में कैद होकर खुद को आग के हवाले कर लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। लॉक डाउन के बावजूद दूसरे दिन गुरुवार को भी इन्होंने भीड़ इकट्ठा करके हंगामा किया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस मृतका के शव का अंतिम संस्कार करा सकी। करारी कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि भीड़ प्रधान प्रति महेन्द्र कुमार की अगुवाई में इकट्ठा हुई थी। प्रधानपति तथा 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल की मानें तो हंगामा करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed