{"_id":"629a5f4c5ea51653c90d8b4f","slug":"car-rider-petrol-pump-operator-serious-due-to-bolero-collision-kaushambi-news-ald3344351196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से कार सवार पेट्रोल पंप संचालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से कार सवार पेट्रोल पंप संचालक गंभीर
विज्ञापन
पुनवार गांव के समीप मार्ग हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के निबिया गांव के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार सवार पेट्रोल पंप संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
फतेहपुर जिले के लोहारपुर निवासी विकास मिश्रा का पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के निबिया गांव में पेट्रोल पंप है। रोजाना वह कार से अपने पेट्रोल पंप आते हैं। शुक्रवार दोपहर भी वह कार से पेट्रोल पंप से घर जा रहे थे। जैसे ही वह निबिया से कुछ दूर पुनवार के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी।
हादसे में विकास को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष भवानी सिंह ने विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है। वह सरायअकिल कोतवाली के बसुहार गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
-