फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Captain broke records flaws

अभिलेखों में खामियों पर भड़के कप्तान

Fri, 03 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 03 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Captain broke records flaws
करारी (ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को करारी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव में गड़बड़ी और लंबित मामलों के निस्तारण में ढिलाई पर उन्होंने एसओ समेत अन्य मातहतकर्मियों की क्लास ली। सभी गड़बड़ी हफ्तेभर के भीतर ठीक करने का अल्टीमेटम दिया। वहीं थाना परिसर की सफाई और गारद कमांडर का काम बेहतर मिलने पर पीठ भी थपथपाई। इनाम भी दिया।
विज्ञापन

 
जनपद की कानून-व्यवस्था ठीक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने इन दिनों कोतवाली का मुआयना शुरू किया है। इसीक्रम में बृहस्पतिवार को उन्होंने करारी कोतवाली की जांच की। यहां उन्होंने सिपाहियों के रहने के लिए बने आवास, बैरक, भोजनालय के साथ ही परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से मुआयना किया।
विज्ञापन


दफ्तर जाकर अभिलेखों का रखरखाव देखा। प्रपत्रों की जांच भी की। थानाध्यक्ष, पुलिस उप निरीक्षकों और बीट के सिपाहियों के साथ बैठक करके आपराधिक घटनाओं में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाईयों को खंगाला। अभिलेखों का रखरखाव बेतरतीब देख उन्होंने दीवान, मुंशी, दरोगा के साथ ही एसओ की भी क्लास ली। साथ ही लंबित पड़ी विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष को थाने आने वाले प्रत्येक पीड़ितों का केस दर्ज करने और दरोगा के साथ बीट के सिपाहियों को भेजकर मौका मुआयना कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुआयने के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, लंबित पड़ी विवेचनाओं के निस्तारण में खामियां मिली है। इन्हें ठीक करने के लिए हफ्ते भर का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने गारद कमांडर सुरेंद्र सिंह यादव के कामों की सराहना करते हुए उसे अपनी ओर से एक हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed