फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Capacity 50 connection , supplied two hundred homes

क्षमता 50 कनेक्शन की, सप्लाई दो सौ घरों को

Sun, 28 Jun 2015 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 28 Jun 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित जलनिगम का पंपहाउस अफसरों की अनदेखी का शिकार है। कम क्षमता की लगी मोटर और ध्वस्त पड़ी वायरिंग के कारण कस्बे में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 

हाईवे पर स्थित सैनी कस्बे में पेयजल की आपूर्ति के लिए करीब 25 साल पहले जलनिगम के पंपहाउस की स्थापना की गई थी। इसमें तब 10 हार्सपावर की मोटर लगी थी। तब कस्बे में दुकान-मकानों की संख्या मुश्किल से 30-35 ही थी। समय के साथ कस्बे में मकान, दुकानों की तादात बढ़ती गई। मौजूदा समय में यहां 200 से अधिक मकान और दुकानें हैं। खुद पंपहाउस के आंकड़ें देखें तो इस नलकूप से घरेलू नलों के कनेक्शन की संख्या करीब दो सौ पहुंच गई है। कनेक्शन की संख्या बढ़ने के बाद भी नलकूप में लगी मोटर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। इससे पूरे कस्बे में पानी की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


आधे से अधिक घरों में पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोग घरों से दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाने के लिए मजबूर हैं। सैनी गांव के प्रधान गणेश कुमार ने बताया कि कस्बे की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे ही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जहां यहां अधिक क्षमता की मोटर नहीं लगाई जा रही है। वहीं पंपहाउस की पूरी वायरिंग भी जर्जर हो चुकी है। टंकी और पंपहाउस का कमरा भी जर्जर हो चुका है। बरसों की इसकी मरम्मत, रंगाई-पुताई तक नहीं कराई जा सकी है। प्रधान की मानें तो खुद उन्होंने कई बार कस्बाईयों के साथ जलनिगम के दफ्तर जाकर इसकी शिकायत एक्सईएन जलनिगम से की। डीएम, एसडीएम से भी शिकायत की। फिर भी कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप क्षतिग्रस्त होने से दूषित पानी भी पी रहे हैं लोग
सैनी कस्बे में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को पानी के नाम पर बीमारी भी पीनी पड़ रही है। लोग बताते हैं कि हाईवे पर देशी शराब की दुकान के बगल नाले के पास मुख्य पाइप लाइन ही क्षतिग्रस्त पड़ी है। इससे नाले का गंदा पानी सप्लाई जल में मिलकर उसे भी दूषित बना रहा है। शिकायत के बाद भी इसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। मामले में पंपकर्मी हुबलाल ने बताया कि पाइप जोड़ने के लिए सामान नहीं मिलने से दिक्कत है। इसी से क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed