फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   candle march in kaushambi city

समायोजन बहाली को लेकर शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Wed, 02 Aug 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 02 Aug 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
candle march in kaushambi city
Kaushambi
न्यायालय द्वारा समायोजन रद किए जाने के बाद से शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन डायट मैदान में लगातार जारी है। मंगलवार को सातवें दिन शिक्षामित्रों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार तक अपनी मांगों का संदेश पहुंचाया। कैंडल मार्च में जिले भर के सैकड़ों शिक्षामित्र शामिल रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को डायट मैदान में धरने का समर्थन करने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) भी सामने आया। धरनास्थल पर पहुंचे जिला मंत्री चंद्रकांत शर्मा ने शिक्षामित्रों से कहा कि सरकार को शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान जल्द निकालना होगा। विकास भवन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का निराकरण न होने तक संगठन कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांगों को शासन को मानना ही होगा। इस दौरान शिक्षामित्र अभय सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


आनन-फानन में उन्हें पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल ले जाया गया। दिन भर धरना देने के बाद शिक्षामित्रों ने शाम को डायट मैदान से कैंडल जुलूस निकालकर समायोजन रद होने के बाद जान गंवाने वाले साथियों को श्रद्धांजलि दी और शासन को संदेश दिया कि कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने पाएगी। मंगलवार को धरने में सोम प्रकाश मिश्र, अजय तिवारी, विद्याचरण शुक्ल, इरशाद अहमद, वीरेंद्र केसरवानी, शान अहमद व दूरस्थ बीटीसी शिक्षा संघ के  जिलाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी सहित सैकड़ाें शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed