{"_id":"108396484ec8c954ff19655ced3a6a78","slug":"candidates-for-niyuktiptr-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्तिपत्र के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्तिपत्र के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 29 Jan 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 70 और 65 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक सामान्य वर्ग में 105 और पिछड़ी अनुसूचित एवं जनजाति वर्ग में 97 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी चयन प्रक्रिया में शामिल करके नियुक्ति पत्र देने की मांग की। बीएसए को संबोधित ज्ञापन भी खंड शिक्षाधिकारी को दिया।
यूपी टीईटी 2011 संघर्ष मोर्चा कौशाम्बी ने बुधवार को बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले डायट मैदान में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामपूजन त्रिपाठी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में सामान्य वर्ग में 105 और पिछड़ी, अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग में 97 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक पद पर तैनाती के लिए आदेश जारी किया है। इसके बाद चयन प्रक्रिया में 70 और 65 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जा रहा है।
अफसरों की मनमानी के कारण बेरोजगारों के साथ धोखा हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आठ फरवरी को मोर्चा की बैठक मंझनपुर आयोजित की गई है। इसमें आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान बेसिक शिक्षाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षाधिकारी मिथलेश सिंह को देकर कम मेरिट वालों को भी चयन प्रक्रिया में शामिल करने और नियुक्तिपत्र जारी करने की मांग की। इस मौके पर संदीप केसरवानी, विनोद कुमार, राजेश कुमार, रजीव कुमार, अमित कुमार, विकास सिंह, विजय कुमार, सुनील कुमार, रमेशचंद्र, राजकुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।