फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Came from Ahmedabad to celebrate Holi, raised the bier with brother

Kaushambi : अहमदाबाद से आया था होली मनाने, भाई संग उठी अर्थी

Mon, 04 Mar 2024 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Mar 2024 03:57 PM IST
सार

दुल्हनियापुर निवासी रामभवन के पास खेती के नाम पर सिर्फ 10 बिस्वा भूमि है। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा रवि कुमार (19) बैसकांटी स्थित देशबंधु इंटर कॉलेज में कक्षा-10 का छात्र था। यूपी बोर्ड के तीन पेपर दे चुका था। चौथा पेपर चार मार्च को था।

विज्ञापन
Came from Ahmedabad to celebrate Holi, raised the bier with brother
डीजे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करंट लगने से हुई अपने भाई के साथ जान गंवाने वाला राजेश 15 दिन पहले ही अहमदाबाद से होली मनाने के लिए आया था। घर के आर्थिक हालात के चलते वह पढ़ाई छोड़ काम करने लगा था। दुल्हनियापुर निवासी रामभवन के पास खेती के नाम पर सिर्फ 10 बिस्वा भूमि है। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा रवि कुमार (19) बैसकांटी स्थित देशबंधु इंटर कॉलेज में कक्षा-10 का छात्र था। यूपी बोर्ड के तीन पेपर दे चुका था। चौथा पेपर चार मार्च को था।

विज्ञापन


छोटा बेटा राजेश (18) पढ़ाई छोड़कर अहमदाबाद कमाने चला गया था। वहां पर वह तंबाकू के डिब्बे बनाने वाले एक कारखाने में काम करता था। छह महीने बाद वह होली मनाने अपने घर आया था। कमाकर लाए गए रुपयों से घर में हैंडपंप की बोरिंग करा रहा था।
विज्ञापन


सबसे छोटा बेटा हिमांशु अभी छह साल का है। घर-गृहस्थी चलाने के लिए राम भवन मंगौरा चौराहा स्थित एक किराना स्टोर में नौकरी करते हैं। राम भवन व और राजेश की कमाई से घर चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही चिता पर भाइयों का अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचने पर मातम छा गया। जब दोनों की अर्थियां उठीं तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। गांव के बाहर एक ही चिता लगाई गई। इसमें दोनों भाइयों के शव का अंतिम संस्कार हुआ। पिता रामभवन ने चिता को मुखाग्नि दी। इसके बाद वह फफक कर रो पड़े। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed