{"_id":"62a0f27119bf9d63371ed9c3","slug":"bulldozer-roared-in-saini-encroachment-removed-from-highway-side-kaushambi-news-ald334768040","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी में गरजा बुलडोजर, हाईवे किनारे से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी में गरजा बुलडोजर, हाईवे किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
सैनी हाईवे में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी बाजार में हाईवे किनारे लगातार दूसरे दिन प्रशासन का बुलडोजर गरजा। मंगलवार को बस स्टॉप की तरफ चौड़ीकरण की जद में आ रहे दर्जनों मकान ढहाए गए। इस कारण बाजार में अफरातफरी मची रही।
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को चार से छह लेन में तब्दील किया जा रहा है। हाईवे चौड़ीकरण की जद में सैनी बाजार में सड़क के दोनों तरफ करीब 40 लोगों के मकान आ रहे हैं।
एनएचएआई की ओर से तैयार स्टीमेट में जो मकान सड़क चौड़ीकरण की जद में आए थे, उनके मालिकों को मुआवजा के साथ अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए। इससे हाईवे चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी कारण प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दर्जनभर अतिक्रमण ढहाने के बाद बुधवार को फिर कार्रवाई जारी रही। तहसील प्रशासन की टीम ने सैनी बस अड्डे के आसपास दर्जनों घर ढहा दिए। एसडीएम ने बताया कि एक माह पूर्व नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए। सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए प्रशासन को अतिक्रमण हटाना पड़ रहा है।